Thursday, March 26, 2020

दुनियाँ में कुछ ऐसे बर्तन हैं जिसमें आप स्वादिष्ट खाना खा सकते है साथ ही प्लेट को भी खा सकते हैं

आटा के बर्तन

 क्या आपको पता है कि आटा के बर्तन भी बनाये जा  सकते हैं। जी हाँ आपने सहीं पढ़ा !

आटा और गुड़ को मिलाकर बर्तन  बनाये जाते हैं  जो प्राकृतिक है ।  इसे बनाने में किसी भी प्रकार का कोई भी  प्रदुषण नहीं होता है । इसे बनाने में खास तौर से ध्यान दिया जाता है कि किसी प्रकार से हाइजेनिक की समस्या न हो इसके लिये हाथों में गलब्स का प्रयोग किया जाता है  सबसे पहले आटा को एक बर्तन में लिया जाता है तथा गुड़ को पानी में डालकर गर्म कर इसका घोल बनाया जाता है तथा इसे आटा में मिलाकर अच्छी से गुथ लेते हैं तथा इसे साँचा की सहायता से इसे मनचाहा आकार दे दिया जाता है और इसे मजबुत करने के लिये 100 डिग्री तापमान पर पकया जाता है। इसमे किसी भी प्रकार का कोइ रंग का इस्तेमाल नहीं किया जाता है । इसमें गर्म खाना व गर्म सब्जी को  पाँच घंटे तक रखा जा सकता है तथा इसमें परोसे गये भोजन में इसकी कोइ भी तथा किसी प्रकार का गुण नहींछड़ता है भोजन खाने के बाद  इस प्लेट को आप खा भी सकते हैं  और फेंकेंगे तो इसे चीटीयाँ कीड़े मकोड़े इत्यादि खा सकतेहैं और यह प्रदुषण भी नहीं होगा 

      पलास्टिक के बर्तन के तुलना मेंः

 यह पलास्टिक की प्लेट से अच्छा है क्योंकि यह प्राकृतिक एवं पर्यावरण के अनुकुल है क्योंकि यह किसी भी स्तर में किसी भी प्रकार का कोइ भी प्रदुषण नहीं करता है  हाँलाकि यह  पलास्टिक के प्लेट के दाम से थोड़ा ज्यादा दाम की पड़ेगी । अभी इसकी लोगों में आदत नहीं है क्योंकि यह अभी बाजार में प्रचलित नहीं हुआ है इसका निर्माण  कुटीर उधोग के रूप में शुरूात हुई है जो भविष्य में बड़े उधोग का रूप ले लेगी और धीरे धीरे इसका स्कोप बढ़ेगा और इसकी मांगे भी बढ़ेगी

Labels: ,